चीनी मार्केट में iQOO ने अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Turbo लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बाजार में उतारा गया है जो दमदार बैटरी और बेहतर कैमरे वाला फोन खरीदना चाहते हैं। कंपनी ने इसमें 200MP का कैमरा और 7600mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक खास विकल्प बनाती है।
फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.59 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर लगाया गया है, जो 3nm फैब्रिकेशन पर बना है। यह प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी पावरफुल माना जा रहा है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO Z11 Turbo में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 200MP का है, जो शानदार फोटोग्राफी का अनुभव देगा। इसके अलावा दूसरा कैमरा 8MP का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग के मामले में यह फोन काफी आगे है। इसमें 7600mAh की बैटरी लगी है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। साथ ही यह 100W की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा।
इस फोन को कंपनी ने चीन में दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। बेस वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 2699 युआन (करीब 35,999 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 3999 युआन (करीब 52,000 रुपये) रखी गई है।
यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह फोन चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल, कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
