लगातार 8वें हफ्ते बाजार गिरावट ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगातार आठवें हफ्ते गिरे हैं।
बाजार में दबाव का सबसे बड़ा कारण विदेशी फंडों की बिकवाली लगातार जारी है। साथ ही कच्चे तेल के दाम में तेजी ने मार्केट के सेंटिमेंट को फिर से हिला दिया है।
इस सप्ताह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, मरुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और TCS शामिल हैं। टाटा मोटर्स में 19.48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, अडानी पोर्ट और कोल इंडिया ने तेजी दिखाई है। कोटक महिंद्रा बैंक ने 7.06 फीसदी की तेजी दर्ज की है।
गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को बाजार बंद रहेगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजारों में एक बार फिर तेज बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे गिरावट का रुख और बढ़ गया।
मास्टर कैपिटल सर्विसेज के रवि सिंह ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार दबाव में हैं और विदेशी निवेशकों की बिकवाली, वैश्विक बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और वेस्ट एशिया में तनाव मुख्य कारण हैं।
नोट: किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें।
