वॉशिंगटन डीसी। एपस्टीन फाइल्स से एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें बिजनेसमैन अनिल अंबानी के नाम से चौंकाने वाली बातचीत सामने आई है। अमेरिकी जस्टिस विभाग द्वारा जारी इन दस्तावेजों के मुताबिक, अनिल अंबानी ने एक स्वीडिश महिला को लेकर एपस्टीन को ‘अरेंज करो’ जैसा जवाब दिया था।
यह बातचीत 9 मार्च 2017 की है। एपस्टीन ने चैट में लिखा- ‘मुलाकात मजेदार बनाने के लिए लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला बेहतर रहेगी।’ इस पर अनिल अंबानी ने जवाब दिया- ‘इसे अरेंज करो।’ ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में यह चैट एक्सपोज हुई है।
दोनों के बीच 2017 से 2019 तक हुई बातचीत में बिजनेस और वैश्विक मामले भी शामिल थे। रिकॉर्ड बताते हैं कि अनिल अंबानी एपस्टीन के न्यूयॉर्क स्थित घर पर भी गए थे। उस वक्त एपस्टीन को सेक्स ट्रैफिकिंग का मामला फिर से शुरू होने वाला था।
एपस्टीन को 2008 में नाबालिगों से यौन अपराधों में सजा मिल चुकी थी। इसके बावजूद वह कई बड़े लोगों से मिलता रहा। उसने 2019 में जेल में आत्महत्या कर ली थी। फाइलों के अनुसार, अनिल ने उससे हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन को अपनी पसंदीदा हीरोइन बताया था।
एपस्टीन फाइल्स में कई भारतीयों के नाम आए हैं। इनमें फिल्मकार मीरा नायर, अनुराग कश्यप और दीपक चोपड़ा शामिल हैं। हालांकि इनमें से किसी पर कोई आरोप नहीं है। ये नाम सिर्फ उनके एपस्टीन से संपर्क को दिखाते हैं।
मामला 2005 में तब शुरू हुआ था जब एक 14 साल की लड़की ने एपस्टीन पर शोषण का आरोप लगाया। बाद में 50 से ज्यादा नाबालिग पीड़िताएं सामने आईं। एपस्टीन ने लड़कियों को अपने प्राइवेट जेट से लाकर उनका शोषण किया। मामला 2019 में फिर गर्माया, लेकिन अदालत से पहले ही एपस्टीन की जेल में मृत्यु हो गई।
