नई दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच में यात्रा कर रही थीं नेहा और ईशान. समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ को सूचना मिली कि युवती के सूटकेस में शराब है. टीम ने तुरंत कोच की तलाशी ली.
दोनों सूटकेस खोले गए. अंदर करीब 75 लीटर ब्रांडेड शराब की बोतलें मिली. दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया. नेहा समस्तीपुर की रहने वाली है, जबकि ईशान हरियाणा के करनाल का रहने वाला है.
ट्रेन में दोनों एक साथ सफर कर रहे थे. समस्तीपुर पहुंचने पर आरपीएफ ने कार्रवाई की. इसके बाद दोनों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया. थाने में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है.
समस्तीपुर का यह मामला शराब तस्करी AC फर्स्ट क्लास को लेकर चर्चा का विषय बन गया है. बिहार में लंबे समय से शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद अलग-अलग रास्तों से शराब की तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि शराब एसी फर्स्ट क्लास के सूटकेस में छिपाकर ले जाई जा रही थी.
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नेहा और ईशान का आपस में क्या संबंध है. क्या दोनों पहले से जानते थे? क्या दोनों साथ में दिल्ली से निकले थे? या फिर युवक को शराब के बारे में जानकारी नहीं थी? इन सवालों का जवाब जांच के बाद मिलेगा. पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है.
75 लीटर शराब किसी आम यात्री के सूटकेस में गलती से नहीं जा सकती. पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि शराब कहां से लाई गई और कहां पहुंचनी थी. समस्तीपुर पहुंचने के बाद इसे किसे देना था, इसकी भी जांच चल रही है.
