राहुल शर्मा
1 Min Read
Rate this post

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर भीड़ ने अचानक हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान लोगों का एक समूह पुलिस पर भड़क उठा. भीड़ ने मिर्च पाउडर फेंककर आंखों में डाल दिया और लाठी-डंडों से प्रहार किया.

इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं.

पुलिस ने मुख्य हमलावर के रूप में सुनील उर्फ पंकाज को आरोपी बताया है. उसके खिलाफ पहले से ही संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं. घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें लोग पुलिस टीम पर टूटते हुए दिखाई दे रहे हैं.

घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है, जब पुलिस गश्त पर थी और एक वाहन को रोका गया था. पुलिस ने मौके से एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है, जबकि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है. लगातार रेड मारकर आरोपियों की गिरफ्तारी कोशिश की जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *