रोहित शेट्टी के घर फायरिंग: लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, Juhu पुलिस ने 4 संदिग्ध गिरफ्तार किए!

राहुल शर्मा
2 Min Read

मुंबई की एक चौंकाने वाली घटना में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस मामले में जुहू पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हैरानी की बात यह है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

घटना शनिवार देर रात करीब 12:45 बजे हुई। अज्ञात बाइक सवारों ने रोहित शेट्टी के नौ मंजिला आवास की पहली मंजिल पर गोलियां चलाईं। पुलिस के अनुसार, पांच राउंड से अधिक फायरिंग हुई, जिसमें एक गोली इमारत के जिम के शीशे में लगी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुभम लोंकर और आरजू बिश्नोई नाम के अकाउंट से एक फेसबुक पोस्ट में गैंग ने धमकी भरा बयान जारी किया। पोस्ट में लिखा, “रोहित शेट्टी को समझ नहीं आया तो अगली बार छाती पर गोली मारेंगे। बॉलीवुड को चेतावनी: टाइम रहते सुधर जाओ।”

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है। शुभम लोंकर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। आरजू बिश्नोई गैंग के सोशल मीडिया ऑपरेशन्स संभालता है।

घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। जुहू में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर होने के कारण पुलिस ने विशेष चौकसी बरती है।

यह पहली बार नहीं है जब लॉरेंस गैंग ने बॉलीवुड हस्तियों को निशाना बनाया। पिछले साल अक्टूबर में कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर तीन बार फायरिंग की गई थी। इसी तरह, अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर भी गोलियां चलाई गई थीं।

मुंबई पुलिस इस मामले में गैंग की कनेक्शन जांच रही है। आतंकी धमकियों और हमलों के बीच बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *