चीन की टेक कंपनी शाओमी 29 जनवरी को भारत में रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज लॉन्च करने वाली है। इसमें रेडमी नोट 15 प्रो और प्रो+ मॉडल शामिल होंगे। दिल्ली में होने वाले इस इवेंट में फोन की कीमत से लेकर फ़ीचर्स तक सब कुछ कंप्यानी द्वारा ऑफिशियली पेश किया जाएगा।
रीपोर्ट्स के मुताबिक, रेडमी की नई सीरीज में कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले पर खास फोकस होगा। प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। फोन अमेज़न इंडिया और शाओमी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
दोनों फोन 6.83 इंच के 1.5K क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले से लैस हैं। रिफ्रेश रेट 120Hz होने का दावा किया जा रहा है। ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक बताई जा रही है। ड्युरैबिलिटी के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 और IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग दी जाएगी।
कैमरा सेक्शन में बेस्ट फ़ीचर 200MP का मेन कैमरा होगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (ओआईएस) भी मिलेगा। अल्ट्रा-वाइड सेंसर 8MP का हो सकता है। पुराने मैक्रो कैमरे को हटा दिया गया है।
रेडमी नोट 15 प्रो मॉडल में बड़ी 6,580mAh बैटरी होगी, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। प्रो+ वर्ज़न में 6,500mAh बैटरी और 100W चार्जिंग स्पीड दी जाएगी। यूज़र्स को लंबे समय तक बैटरी को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा।
स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए नोट 15 प्रो में डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट होगा। वहीं प्रो+ स्नैपड्रैगन 7s जनरेशन 4 प्रोसेसर से लैस होगा। शाओमी ने एआई बेस्ड सॉफ्टवेयर फ़ीचर्स को भी प्रमोट किया है।
भारत में रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज की कीमत 30,000 रुपये से ऊपर होने की उम्मीद है। लीक के अनुसार, रेडमी नोट 15 प्रो ₹30,999 से शुरू हो सकता है। प्रो+ मॉडल की कीमत लगभग ₹38,999 तक होगी।
इस तरह कीमत में बढ़ोतरी के साथ यह सीरीज वनप्लस नॉर्ड, रियलमी प्रो और सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के साथ मुकाबले में उतरेगी। लॉन्च के बाद अमेज़न इंडिया और शाओमी की साइट पर सेल शुरू होनी है। प्री-बुकिंग के लिए एक्स्ट्रा ऑफर भी दिए जा सकते हैं।
