नेपाली सिनेमा के मशहूर एक्टर सनील थापा का निधन हो गया है। वह 68 साल के थे। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मैरी कॉम’ में कोच का रोल निभाया था। सनील थापा ने काठमांडू में आखिरी सांस ली।
खबरों के मुताबिक, उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें शुक्रवार सुबह नोर्विक अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई।
सनील थापा नें 40 साल से ज्यादा करियर में 300 फिल्में कीं। वह नेपाली सिनेमा के चर्चित चेहरों में से थे। उनके अलावा बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया।
उन्हें ‘चिनो’ फिल्म के रोल ‘रेट कैला’ के लिए खास याद किया जाता है। इस रोल के बाद वह नेपाली सिनेमा के खलनायक बन गए।
सनील थापा ने मुंबई में मॉडलिंग से करियर शुरू किया था। 1981 में उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ आई। इसके बाद बॉलीवुड में कई फिल्में मिलीं।
हाल में वे ‘द फैमिली मैन’ सीज़न 3 में भी दिखे थे। वह ‘एवरेस्ट फिल्म एकेडमी’ के चेयरमैन भी रहे। सनील थापा के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है।
