BGMI 4.2 Update Release Date: BGMI का 4.2 अपडेट आखिरकार भारत में जारी हो गया है। यह अपडेट 15 जनवरी, 2026 को सुबह 11:30 बजे से खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध है, जिसमें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के लिए कई नए फीचर्स और बदलाव शामिल किए गए हैं।
इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत Royal Enfield के साथ की गई कोलैबोरेशन है। इस साझेदारी के तहत गेम में Royal Enfield 350 और Continental GT 650 मोटरसाइकिलें अब खिलाड़ी चला सकते हैं। ये बाइक्स 19 जनवरी से गेम में उपलब्ध होंगी और इसी दिन से लेकर 22 जनवरी तक स्पेशल रिवार्ड्स भी मिलेंगे, जिनमें पैराशूट स्किन्स, हेलमेट और बैकपैक जैसी एक्सक्लूसिव आइटम्स शामिल हैं।
नए प्राइमवुड जेनेसिस मोड में एक फंतासी थीम देखने को मिलती है। इसमें ‘ट्री ऑफ लाइफ’ और ‘करप्टिंग फ्लावर’ जैसे तत्व जोड़े गए हैं। ‘करप्टिंग फ्लावर’ एक खतरनाक जहर छोड़ता है, जिसके संपर्क में आने वाला खिलाड़ी तुरंत बाहर हो सकता है। साथ ही, नए वाहनों में थॉर्न स्कॉर्पियन और चेरी ब्लॉसम डीर शामिल किए गए हैं।
गेम में ‘गोल्डन फ्रूट’ नाम की एक नई आइटम भी आई है, जिसे खाने पर खिलाड़ी को बुलेटप्रूफ जैकेट मिलती है।
अगर आप भी अपने फोन में यह अपडेट डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहाँ बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें:
Android यूजर्स के लिए:
सबसे पहले अपने फोन में Google Play Store खोलें। ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें। अब ‘Manage apps & device’ विकल्प चुनें। यहाँ ‘Updates available’ में देखें कि Battlegrounds Mobile India का अपडेट आया है या नहीं। अगर है तो उसे अपडेट कर लें। ध्यान रहे, लॉन्च के दिन किसी थर्ड-पार्टी APK लिंक से डाउनलोड न करें, यह खतरनाक हो सकता है।
iOS (iPhone/iPad) यूजर्स के लिए:
Apple App Store खोलें और ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें। नीचे स्क्रीन को खींचकर पेज को रिफ्रेश करें। अगर अपडेट आया होगा तो ‘Available Updates’ या ‘Upcoming Automatic Updates’ सेक्शन में दिख जाएगा। BGMI को ढूंढकर Update बटन दबाएं। अगर ‘Open’ लिखा दिखे तो BGMI के आइकन पर टैप करें, इससे अपडेट पेज खुल सकता है।
अपडेट डाउनलोड करने से पहले ध्यान रखें कि आपके पास पर्याप्त स्टोरेज स्पेस और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। Krafton ने अपडेट को फेज़ में रोल आउट किया है, इसलिए सभी यूजर्स को यह अपडेट एक साथ नहीं मिलेगा।
