RSSB Rajasthan Grade 4 Result: RSSB राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट 2025: 16 जनवरी को होगा जारी, चेयरमैन आलोक राज ने दी जानकारी

राहुल शर्मा
2 Min Read

RSSB Rajasthan Grade 4 Result: राजस्थान में ग्रेड 4 के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब से ठीक एक दिन बाद यानी 16 जनवरी 2025 को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से ग्रेड 4 का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसकी आधिकारिक पुष्टि खुद बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने की है।

चेयरमैन आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आज हुई बोर्ड बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। इसी के तहत अभ्यर्थियों का रिजल्ट कल जारी करने का फैसला लिया गया है।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस बैठक में ग्रेड 2 की आंसर की, कंडक्टर भर्ती के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के परिणामों को मंजूरी दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है, उन्हें बधाई देते हुए उन्होंने साफ कहा कि 16 जनवरी को रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

बता दें कि राजस्थान में ग्रेड 4 के कुल 53,749 पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसकी लिखित परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2024 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें अंतिम चरण के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। यहाँ होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन में जाकर ‘RSSB Grade 4 result 2025’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद उसकी एक पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के लिए संभालकर रख लें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *