80 लाख के सोने के लालच में मौसी को मेला दिखाने भेजा, मौसा की हत्या! रोहिणी कांड का खुलासा

राहुल शर्मा
2 Min Read
Rate this post

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 3 में बुजुर्ग राकेश खन्ना की हत्या का मामला अब पूरी तरह से खुल गया है। पुलिस ने इस केस में सिमरन, चिराग, पारस और हिमांशु को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने 80 लाख रुपये के सोने के लालच में एक खूनी साजिश रची थी।

जांच में सामने आया है कि सिमरन राकेश खन्ना के साले की बेटी है। उसका नाता मृतक से काफी करीबी था। यही वजह थी कि उसे पता था कि राकेश खन्ना ने हाल ही में अपना फ्लैट बेचकर करीब 80 लाख रुपये का सोना खरीदा था। इसी सोने को हड़पने की नीयत से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश बनाई।

पुलिस के मुताबिक वारदात से पहले सिमरन ने अपनी मौसी यानी राकेश खन्ना की पत्नी और कुछ रिश्तेदारों को मेला दिखाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने खुद घर का सेंट्रल लॉक खुलवाया। फिर चिराग और पारस अंदर घुसे और राकेश खन्ना पर हमला कर दिया। उस वक्त बुजुर्ग घर में अकेले थे।

जब अंदर हत्या हो रही थी, सिमरन और उसका प्रेमी हिमांशु बिल्डिंग के नीचे खड़े थे। दोनों की निगरानी इसलिए कर रहे थे ताकि किसी को कुछ शक न हो। हिमांशु एक जिम का मालिक है और सिमरन का लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

हालांकि आरोपियों की योजना पूरी तरह कामयाब नहीं हुई। उन्होंने घर से केवल करीब डेढ़ लाख रुपये की ज्वेलरी ही चुराई। बाकी सोना राकेश खन्ना ने पहले ही कहीं छिपा रखा था। पुलिस ने आरोपियों से लूटी हुई ज्वेलरी बरामद कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने बताया कि सिमरन ने ही पूरी साजिश की रूपरेखा तैयार की थी। उसने अपने रिश्तेदारों पर भरोसा करके यह सोचा था कि कोई शक नहीं करेगा। लेकिन पुलिस जांच में सारा भांडा फल गया और सभी आरोपी अब गिरफ्तार हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *