भारतीय बॉक्सिंग स्टार एमसी मैरी कॉम ने अपने पूर्व पति करुंग ओंखोलर पर लगाए गए आरोपों के बाद सार्वजनिक माफी मांगी है। मैरी कॉम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करके कहा कि उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो वह क्षमा चाहती हैं।
उन्होंने कहा, “मेरे हाल के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत भ्रम फैला है। मेरी शादी शुरू में सफल रही, लेकिन बाद में भरोसा टूट गया।” मैरी कॉम ने स्पष्ट किया कि उनका यह बयान व्यक्तिगत मुद्दों से जुड़ा था।
इससे पहले एक इंटरव्यू में मैरी कॉम ने पूर्व पति पर धोखाधड़ी और पैसे हड़पने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, “गली-गली में फुटबॉल खेलते हैं, आप लोग भी खेलते हैं ना?” इस पर ओंखोलर ने दावा किया था कि मैरी कॉम ने ही शादी के दौरान अफेयर्स किए थे।
मैरी कॉम ने अपने माफीनामा वीडियो में कहा, “वह पल मेरे लिए भावनात्मक रूप से कठिन था। सालों का दर्द और विश्वासघात एक साथ बाहर आ गया।” उन्होंने पुरुष समुदाय से माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।
बता दें कि मैरी कॉम और करुंग ओंखोलर की शादी 19 साल तक चली थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। 2022 में उनके तलाक के बाद से ही यह विवाद चल रहा है। अब मैरी कॉम के इस माफीनामा के बाद मामले में नया मोड़ आया है।
